30 साल की विवाहित की जहर खाने से मौत:पिहर पक्ष ने दहेज को लेकर मारपीट करने के आरोप लगाए

अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के रोनपुर गांव में 30 साल की विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। पिहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के काली खोल निवासी 23 वर्षीय हेमा का विवाह वर्ष 2010 में बडौदामेव थाना क्षेत्र के रोणपुर गांव निवासी राजेंद्र जाटव के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति मारपीट करने लग गया था। दहेज की मांग भी करता था। अब पति व सास ने जहर पिला दिया। पति आए दिन मारपीट करता था। पिहर बुलाने पर उसे भेजते नहीं थे। परिवार मोटरसाइकिल नहीं देने के ताने मारता था। वहीं मृतका के देवर शेर सिंह का कहना है कि सुबह 6 बजे हेमा ने अचानक जहर का सेवन कर लिया। जिसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सामान्य अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। मारपीट करने का आरोप सही नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *