आदर्श नगर थाना इलाके में एक वाहन चोर ने कार का शीशा तोड़ गाड़ी चोरी कर ली। कार चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद होने पर पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी की सूचना मिलने पर इलाके में नाकेबंदी कराई लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली हैं। आदर्श नगर थाने के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में डीएम कर रहे डॉक्टर गुरजीत सिंह ने कार चोरी की रिपोर्ट दी हैं। गुरजीत सिंह ने रिपोर्ट में बताया है कि उनकी टाटा हैरियर गाडी नं० PB02EL7664 मकान नम्बर 449 गली नं 3 राजापार्क में 19 जनवरी को रात 10 बजे खड़ी की थी। कार को हर दिन की तरह घर के बाहर की खड़ा किया था। 20 जनवरी को सुबह 12.31 बजे जब बाहर आकर देख तो गाड़ी नहीं मिली। जिस पर पीड़ित ने कार को कुछ देर तक इधर-उधर देखा लेकिन गाड़ी नहीं मिली। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। गश्ती दल मौके पर पहुंचा और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस में एक आई 10 कार दिखाई दे रही हैं। जिस में एक युवक हैरियर कार के पीछे अपनी कार लगाता हैं और फिर कार की दूसरी तरफ से एक युवक बाहर निकल कर कार का शीशा तोड़ता दिखाई दे रहा हैं। कुछ हलचल होने पर आरोपी अपने अन्य साथी के साथ कार से निकल जाता हैं। कुछ समय बाद बदमाश फिर से कार के पास आते हैं और टूटे शीशे से कार में घुस कर कार चोरी कर लेते हैं। यह पूरा वाक्या मौके पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने क्राइम सीन और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में फुटेज चैक करना शुरू कर दिया हैं।


