महाकुम्भ में राजस्थानियों के लिए निःशुल्क आवास और भोजन:प्रयागराज में बनाए राजस्थान मण्डप में देवस्थान विभाग ने स्थापित की हेल्प डेस्क

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं राज्य सरकार की और से की गई हैं। देवस्थान विभाग की ओर से वहां हेल्पडेस्क भी स्थापित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी में मदद की जा सके। देवस्थान विभाग के आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया- प्रयागराज में राज्य सरकार को आवंटित प्लॉट नंबर 97, सेक्टर 7 कैलाशपुरी मार्ग पर राजस्थान मण्डप में राजस्थान के श्रद्धालुओं के सुविधार्थ नि:शुल्क आवास व्यवस्था की गई। इसमें श्रद्धालुओं की व्यवस्थार्थ 49 टेन्ट, डबल बैड, अटैच लेटबाथ, 30 बैड डोरमेट्री की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राजस्थान मण्डप में भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था है। चिकित्सा व्यवस्था के लिए दो चिकित्सक व दो पैरामेडिकल स्टाफ नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टि से एक उपाधीक्षक पुलिस व एक सब इंसपेक्टर जाब्ता सहित नियुक्त किए गए हैं। हेल्प डेस्क स्थापित
देवस्थान विभाग ने राजस्थान मण्डप में हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इस पर सहायक देवस्थान आयुक्त गौरव सोनी (मोबाइल नंबर 9929637447), देवस्थान निरीक्षक पुष्पेंन्द्र चतुर्वेदी (मोबाइल नंबर 6367387261), प्रबंधक मनोज शर्मा (मोबाइल नंबर 9887812885) को नियुक्त किया हैं। इसके अलावा राजस्थान मण्डप प्रयागराज का सम्पर्क सूत्र 0532-2977044 है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए देवस्थान विभाग राजस्थान (मुख्यालय) उदयपुर में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिस पर श्रद्धालु सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक सम्पर्क कर महाकुंभ में राजस्थान मण्डप के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उदयपुर मुख्यालय का सम्पर्क सूत्र 0294-2426130, 0294-2426131, 0294-2426132 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *