विवाह प्रोत्साहन से जिले के चार दिव्यांग लाभान्वित

कांकेर| छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजना दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के 4 दिव्यांग विवाहित जोड़ों को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की गई, ताकि दिव्यांगजनों को जीवनयापन के लिए आर्थिक मदद मिल सके। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के दिव्यांग दंपति जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के ग्राम डुमरकोट निवासी सरोज सोनवानी, जनपद पंचायत नरहरपुर के ग्राम बरकई निवासी धीरेंद्र कुमार सोनी, जनपद पंचायत चारामा के ग्राम जैसाकर्रा निवासी चित्रभान निषाद और ग्राम करिहा निवासी लीलावती सिन्हा को समाज कल्याण विभाग रायपुर द्वारा 50-50 हजार की एक मुश्त राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। छत्तीसगढ़ निवासी 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगजन जो आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते, उन्हें सामाजिक पुनर्वास की दृष्टि से आर्थिक सहयोग स्वरूप विवाह संपन्न होने की अधिकतम 6 माह के भीतर आवेदन करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *