भारत मुक्ति मोर्चा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के तहत राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पटेल के नेतृत्व में दिया गया। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम भील ने बताया कि बामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की अनुमति रद्द किए जाने के विरोध में यह चरणबद्ध आंदोलन घोषित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस–भाजपा से जुड़े लोगों की ओर से षड्यंत्रपूर्वक दो माह पूर्व दी गई अनुमति को कार्यक्रम शुरू होने से मात्र दो दिन पहले रद्द करना नागरिकों के मौलिक अधिकारों का गंभीर हनन है। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के जिला संयोजक एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पांचराज बनल ने कहा कि महापुरुषों के संघर्ष से प्राप्त भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में देशभर के 725 जिला मुख्यालयों पर प्रथम चरण में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *