ब्यावर| अमृतकौर अस्पताल में एमआरएस की बैठक के बाद अस्पताल परिसर में नए उपकरणों को लेकर मंजूरी मिल गई है। जिसमें अस्पताल के उपयोग में नए कंप्यूटर सेट, डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, यूपीएस, प्रिंटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण शामिल हैं। वर्तमान में अस्पताल के मुख्य भवन व मदर चाइल्ड विंग, एक्स-रे रूम, अस्पताल की लैब व पीएमओ कार्यालय व अन्य विभागों में उपकरणों का उपयोग किया जाता है, परंतु अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल परिसर में नए उपकरणों की और आवश्यकता है तथा नए उपकरणों के आने के बाद अस्पताल के काम को रफ्तार मिलेगी। वर्तमान में अस्पताल के मुख्य भवन में 4 कंप्यूटर व मदर चाइल्ड विंग में 4 कंप्यूटर हैं, जिनका उपयोग मरीजों का पंजीकरण व मरीजों को भर्ती करवाने का काम कंप्यूटर के द्वारा किया जाता है। अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब भी कुछ महीने में शुरू हो जाएगी।


