कश्मीर में बर्फबारी से छा रहा घना कोहरा, दृश्यता 10 मीटर से भी कम

भास्कर न्यूज | ब्यावर शहर में बुधवार सुबह घना कोहरे की चादर नजर आई। सुबह की पहली भोर के साथ ही सूरज घने कोहरे के आगोश में नजर आया। बुधवार को तापमान स्थिर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के कारण 20 मीटर की विजिबिलिटी रही। हाइवे पर वाहन चालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। पिछले दो दिन से चल रही बर्फीली हवाएं बुधवार को भी जारी रही। राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही कम ही रही। ​शहर के मुख्य चौराहों, कचहरी परिसर में लोग अलाव जला कर सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। दोपहर बाद निकली हल्की धूप ने कुछ देर राहत जरूर दी। इधर, अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। 1 से 2 डिग्री गिरेगा पारा, शीतलहर बरकरार रहेगी मौसम विभाग के अनुसार संभाग के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी घना कोहरा और अतिशीत दिन का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक नीचे रह सकता है। आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *