जालंधर | शहर के फ्लाई ओवरों को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए हैंगिंग गार्डन अब देखरेख के अभाव में बदहाली की तस्वीर बनते जा रहे हैं। कभी शहर की सुंदरता बढ़ाने वाले ये गमले अब सूख चुके पौधों और टूटे हुए ढांचों में तब्दील हो गए हैं। फ्लाई ओवरों पर लगाए गए अधिकांश पौधे पानी और रखरखाव की कमी के चलते सूख चुके हैं। कई स्थानों पर गमले भी क्षतिग्रस्त अवस्था में नजर आ रहे हैं। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फ्लाई ओवरों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया था, लेकिन नियमित देखभाल न होने से यह योजना अब सवालों के घेरे में है। -प्रदीप, लम्मा पिंड


