आत्मनिर्भर बने दिव्यांगों का किया गया सम्मान

बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ निशक्तजन (दिव्यांगजन) आयोग के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांग वित्त व विकास निगम के संचालक हरेन पटेल भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने जिले में दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं व प्रयासों की जानकारी आयोग अध्यक्ष को दी। कलेक्टर ने बताया कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उनकी समय पर वसूली सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक जिले में लगभग 1.08 करोड़ रुपए की ऋण वसूली की जा चुकी है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। समय पर ऋण अदायगी करने वाले हितग्राहियों को उत्थान सब्सिडी योजना के तहत ब्याज की राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा वापस दिया जाएगा। इस अवसर पर समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों छत्तर साय राजवाड़े, शिवराम खुटिया, मोटेलाल, संतलाल राजवाड़े व राजकुमार साहू को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोग अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कौशल विकास शिविर व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना साझा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *