कोंडागांव में गायत्री महायज्ञ में उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुति, सैकड़ों युवाओं ने नशामुक्ति का लिया संकल्प

कोंडागांव के ग्राम पंचायत गिरोला में आयोजित विशाल गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शांतिकुंज प्रतिनिधि ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए संस्कारवान युवा पीढ़ी का होना आवश्यक है। महोत्सव में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी गई। सैकड़ों भाई-बहनों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़ते हुए दीक्षा, विद्यारंभ और पुंसवन आदि संस्कार संपन्न करवाए। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू नशा उन्मूलन था, जिसमें शंभूनाथ चांदेकर ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सैकड़ों युवाओं ने यज्ञ के समक्ष नशामुक्ति का संकल्प लिया। संस्कारशाला के महत्व के बारे दी गई जानकारी जगदलपुर गुरुकुल से आए आर.एस. पिल्ले ने बाल संस्कारशाला के महत्व के बारे जानकारी दी और बचपन से ही चरित्रवान छात्रों के निर्माण पर जोर दिया। कंवल सिंह पांडे ने गुरुदेव के युग साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। महायज्ञ का सफल संचालन महाप्राण और बाल सिंह पुरोहित ने किया। आयोजन के संकल्पकर्ता केवल राम दीवान और उनके परिवार की सराहना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *