दमोह में स्कूल वैन-डंपर की टक्कर, 2 छात्र घायल:बच्चों को ले जा रहा वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच जारी

दमोह के हटा में गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन और डंपर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो छात्र मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। यह घटना अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुई। निजी कृष्णा पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी उसकी टक्कर डंपर से हो गई। बताया जा रहा है कि हटा नगर में मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण यातायात एक ही लेन पर चल रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वाहनों की गति धीमी होने के कारण छात्रों को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल छात्रों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस टक्कर में बच्चों को ले जा रहा स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का सामने का शीशा टूटकर बिखर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *