कटनी में आर्म्स डीलर के यहां निरीक्षण:एसडीएम-सीएसपी ने सरेंडर लाइसेंस के दस्तावेज जांचे

कटनी जिले में गुरुवार को आर्म्स डीलर नाजिम खान के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी और सीएसपी नेहा पचीसिया की संयुक्त टीम ने किया। नाजिम खान ने कई साल पहले अपनी डीलरशिप सरेंडर कर दी थी और इसकी सूचना राज्य सरकार व जिला प्रशासन को दी थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने हथियारों, कारतूसों और संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया। अधिकारियों के मुताबिक सभी रिकॉर्ड पूर्व की जांचों की तरह सही और दुरुस्त पाए गए। उल्लेखनीय है कि पिछले 6 से 8 महीने पहले भी कटनी जिला प्रशासन ने नाजिम खान के आर्म्स और एनिमेशन की बारीकी से जांच की थी। उस समय भी एक-एक कारतूस और बंदूक का रिकॉर्ड मिलान कर रजिस्टर में दर्ज किया गया था। प्रशासन द्वारा उनके प्रतिष्ठान का कई बार भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी और सीएसपी नेहा पचीसिया की टीम निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। इसके बाद आर्म्स डीलर नाजिम खान के लाइसेंस सरेंडर की प्रक्रिया को प्रशासनिक विधि के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *