हरदा में शराब पिलाकर आदिवासी महिला से गैंगरेप:ढाबा संचालक समेत 4 लोगों पर आरोप, 2 गिरफ्तार; काम का झांसा देकर बुलाया

हरदा के सिराली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला ने 4 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात उसे ढाबे पर काम के बहाने बुलाया गया और शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हरदा में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म खिरकिया एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार शाम को पीड़िता ने डायल 112 पर शिकायत की थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि खुदिया गांव के पास एक ढाबे पर ढाबा संचालक ने उसे काम पर बुलाया था। पीड़िता के अनुसार, काम करवाने के बजाय ढाबा संचालक आनंद ने उसे शराब के नशे में गलत काम किया। उसके चार अन्य सहयोगियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने उसे भी शराब पिलाई थी, जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। मोबाइल बंद रहा दो दिन, चालू होते ही सामने आई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर ढाबा मालिक आनंद और चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन का मोबाइल दो दिनों से बंद था। जब फोन चालू हुआ तो उसने सारी घटना बताई, जिसके बाद भाई ने उसे 112 डायल करने को कहा। भाई ने यह भी बताया कि पीड़िता पढ़ी-लिखी नहीं है। क्षेत्र में सड़क किनारे बने ढाबों पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। सूत्रों के अनुसार, सिराली क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक ढाबे हैं, जहां खुलेआम शराब, जुआ और सट्टे का कारोबार चलता है। ऐसी घटनाओं के पीछे इन ढाबों पर होने वाली अवैध गतिविधियां भी एक कारण मानी जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *