नीमच में बीज दुकान से चुराया व्यापारी का मोबाइल, VIDEO:आरोपी ने अकाउंट से निकाले 5 हजार; खाता होल्ड कराने से नहीं कर पाया बड़ा ट्रांजैक्शन

नीमच शहर के केंट थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। नयाबाजार स्थित जय किसान बीज भंडार से एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल के जरिए बैंक खाते से 5 हजार रुपए निकाल लिए। पूरी घटना बुधवार शाम की है जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बीज खरीदने के बहाने आया आरोपी दुकान संचालक आशीष एरन ने केंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे उनके पिता राजेंद्र प्रसाद एरन दुकान पर थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बीज खरीदने के बहाने दुकान में आया। मौका मिलते ही उसने काउंटर पर रखा मोबाइल उठाया और फरार हो गया। पहले 1 रुपए निकाले, फिर 4999 रुपए मोबाइल चोरी करने के बाद आरोपी ने सबसे पहले खाते से 1 रुपए का ट्रांजैक्शन किया। इससे उसने यह जांचा कि खाता सक्रिय है या नहीं। इसके बाद उसने 4999 रुपए निकाल लिए। इस तरह कुल 5 हजार रुपए खाते से निकल गए। समय रहते बची बड़ी रकम पीड़ित आशीष एरन ने बताया कि उनके बैंक खाते में करीब 86 हजार रुपए जमा थे। मोबाइल चोरी की जानकारी मिलते ही वे तुरंत बैंक पहुंचे और ट्रांजैक्शन बंद करवाने का आवेदन दिया। समय पर कार्रवाई होने से खाते में बची रकम सुरक्षित बच गई। पुलिस और साइबर सेल को दी जानकारी गुरुवार दोपहर को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल को भी आवेदन दिया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और निकाली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *