बड़वानी | जुलवानिया थाना पुलिस ने मारपीट के पांच साल पुराने मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट के मामले में आरोपी आरिफ पिता रसीद खान निवासी लिक्खी फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी आरिफ को मंगलवार राजपुर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।


