अपने पसंदीदा नायकों की जीवनियों को अवश्य पढ़े

बड़वानी | प्रत्येक जीवनी अपने आप में एक इतिहास है। शिखर पर पहुंचने के लिए पठनीय जीवनियों के नायकों की अंगुली थामकर चलना प्रेरक होता है। यह बात पीजी कॉलेज में कॅरियर सेल द्वारा आयोजित सफलता के सूत्रों पर संवाद में युवाओं को संबोधित करते हुए कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने कही। आगे कहा कि आप सभी प्रतिदिन अपने कॅरियर के लक्ष्य के अनुसार अपने पसंदीदा ऐतिहासिक और वर्तमान नायकों की जीवनियों का अवश्य ही अध्ययन करने के लिए समय निकाले। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद, प्रेमचंद, एपीजे अब्दुल कलाम, अब्दुल हमीद, डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी जैसे अनेक नायक भारत की धरा पर हुए हैं। आप नियम बनाइये कि आप प्रतिदिन स्वयं के द्वारा चुनी गई जीवनी के कुछ पृष्ठ पढ़ेंगे तथा उनके संघर्षों की रोशनी से अपने लिए पथ प्रशस्त करेंगे। प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए संवाद कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। वर्षा मुजाल्दे, बादल धनगर, विकास सेनानी, धीरज सगोरे ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *