ग्राहक संतुष्टि के मामले में पिछड़ा रांची एयरपोर्ट, दरभंगा व प्रयागराज से भी हुआ पीछे, छठे से 24वें स्थान पर पहुंचा

ग्राहक संतु​ष्टि के मामले में वर्ष 2023-24 में छठे स्थान पर रहने वाला रांची एयरपोर्ट इस वर्ष बहुत पीछे हो गया। इस बार यह 24वें स्थान पर है। रांची से आगे दरभंगा एयरपोर्ट है, जो 18वें स्थान पर है। 2024-25 में हवाई अड्डों पर किए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण रिपोर्ट सलाहकार ने पेश की है। इसमें देश के 62 हवाई अड्डों को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यात्रियों ने बताया कि वर्तमान में कई ऐसे संसाधन हैं, जो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उपलब्ध नहीं हैं। लोगों ने बताया कि यहां खाने-पीने की चीजें काफी महंगी हैं। दुकानें भी कम हैं। पार्किंग में भी आए दिन किचकिच होती रहती है। वहीं, रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि हम गहराई से पता करेंगे कि कौन-कौन से फैक्टर हैं, जिससे हमारी रेटिंग कम हुई है। ग्रेडिंग के मानक : जारी की गई ग्रेडिंग में एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार, सफाई, शॉपिंग की सुविधा, पार्किंग की सुविधा, रेस्टोरेंट में पैसे के एवज में मिलने वाली सुविधाएं, ग्राउंड पर मिलनेवाली स्टाफ की सुविधाएं आदि को आधार बनाया गया है। हालांकि अयोध्या एयरपोर्ट से ऊपर है रांची सर्वे में गग्गल (कांगड़ा), देहरादून व उदयपुर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, जम्मू चौथे और गोरखपुर पांचवें स्थान पर हैं। रांची 24वें स्थान पर है। रांची से ऊपर प्रयागराज व तिरुपति (17), दरभंगा 18वें स्थान पर है। हालांकि अयोध्या, बरेली समेत कई एयरपोर्ट रांची से नीचे हैं। क्या कहते हैं पैसेंजर: कंस्ट्रक्शन की वजह से हुई असुविधा : निदेशक एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्या ने कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्क चलने की वजह से इस बार हवाई अड्डा थोड़ा डिस्टर्ब रहा, इसलिए पैसेंजर्स को थोड़ी असुविधा रही है। अब कंस्ट्रक्शन हो गया है। सभी चीजें दुरुस्त हो गई हैं। ग्राहकों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं। पार्किंग में सुधार की दिशा में भी काम तेजी से हो रहा है। ग्राहक संतुष्टि के मामले में हम देश के आधे एयरपोर्ट से आगे हैं। फिर भी नंबर वन बनना हमारा लक्ष्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *