धमतरी| जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी द्वारा ऋण वसूली करने शिवकर का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा संचालित दिव्यांग स्वरोजगार योजना एवं राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में लाभान्वित सभी ऋणी हितग्राहियों से ऋण की वसूली की जानी है। इसके लिए 14 से 29 जनवरी तक शिविर का आयोजन होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कलेक्टोरेट प्रथम तल कक्ष क्रमांक-48 स्थित जिला अंत्यावसायी में शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 20 जनवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक जनपद पंचायत भवन कुरूद, 22 जनवरी को मगरलोड में लगेगा।


