भास्कर न्यूज | बालोद नाबार्ड योजनाओं की आड़ मंे लोन दिलाने के नाम पर ग्राम रेंगाडबरी निवासी महेन्द्र कुमार कोमरे से 8 लाख के अलावा सितंबर 2024 से लेकर जुलाई 2025 तक आरोपियों ने 5 लोगों का बैंक खाता खोलकर कुल 27.87 लाख रुपए निकालकर धोखाधड़ी की है। पुलिस के अनुसार रघुवीर टेकाम निवासी बावडुटोला गोटाटोला जिला मोहला मानपुर के नाम से बैंक खाता खुलवाकर 14 जुलाई 2025 को 2 लाख 70 हजार और 15 जुलाई को 12 हजार कुल दो बार 2 लाख 82 हजार रुपए लोन निकाले है। इसी तरह चमरा राम कुच्चाम निवासी बावडुटोला के नाम पर 31 मई 2025 को 7 लाख एवं 2 जून 2025 को 65 हजार कुल 7 लाख 65 हजार निकाले है। ओमप्रकाश जुर्री ग्राम पुनारकसा के नाम से 10 मई 2025 को 6 लाख 40 हजार रुपए निकाले है। लतखोर मण्डावी निवासी ग्राम विजयपुर मोहला मानपुर के नाम से 5 लाख 50 हजाार और सेवती बाई निवासी मडियाकट्टा के नाम से 4 सितंबर 2024 को 5 लाख 50 हजार रुपए लोन निकाले है। बालोद थाने में बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


