बाइक सवार ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल

पंतोरा| बलौदा ब्लॉक के पंतोरा गांव में गुरुवार दोपहर को सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय देवांग को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में देवांग के मुंह, पैर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। बाइक सवार ने मौके पर अपनी दीदी तेरश को छोड़कर अजीत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गई और बाइक सवार के फरार होने से आक्रोश व्यक्त किया। वहीं, घायल बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना ने इलाके में सुरक्षा और सड़क पार करते समय सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और बाइक सवार को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *