महिला को टोनही कहकर घर से निकाला, सास समेत 3 पर केस दर्ज

भिलाई| महिला थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला की सास शिवकुमारी वर्मा, ससुर विजय वर्मा और सुरेश वर्मा के खिलाफ धारा 498ए, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। महिला के पति की मौत के बाद ससुराल के लोग उसे टोनही बोलकर प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद दहेज की मांग शुरू कर दी। नहीं देने पर घर से जबरदस्ती निकाल दिया, लेकिन उसकी बेटी को अपने पास रख लिया। मामले में धमधा निवासी पूनम वर्मा ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया। प्रकरण के मुताबिक उसकी शादी अश्वनी वर्मा से 12 मई 2014 को हुई थी। उनकी एक 8 साल की बेटी काव्या भी है। पति की मौत 15 अक्टूबर 2018 को हो गई। इसके बाद से ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके से 5 लाख लाने कहा। बात नहीं मानी तो घर से निकाल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *