बाल काटने से मना किया तो सेलून संचालक को चाकू मारा

क्राइम रिपोर्टर | भिलाई छावनी पुलिस ने सेलून दुकान संचालक पर हमला करने के आरोप में नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू व स्कूटी भी जब्त की है। प्रकरण में राजेश कुमार सेन ने 4 जनवरी को छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि मेरी 18 नंबर रोड पटेल डेयरी के पास सेलून है। रात 9.30 बजे दुकान बंद मेरा बेटा पूनाराम सेन उर्फ विक्की घर के पास गली में पहुंचा ही था, तभी मुंह में गमछा बांधे लोगों ने चाकू से मेरे बेटे पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मुखबीर की सूचना पर एक संदेही नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि 4 जनवरी को वह बाल कटाने पूनाराम सेन के सेलून गया था। उसे बाल काटने बोला तो उसने दूसरे को सीट पर बिठा दिया। इसे लेकर विवाद हुआ। घटना के संबंध में उसने अपने साथी शेख साहिल को बताया। उसने निकेश सेन को जानकारी दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर पूनाराम से बदला लेने की योजना बनाई।साहिल ने अपने पास रखा चाकू दिया। इसके बाद अपनी स्कूटी पर नाबालिग को शास्त्री नगर ले गया, जहां उसने पूनाराम पर चाकू से हमला कर दिया। प्रकरण में पुलिस ने नाबालिग सहित आरोपी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार निवासी शेख साहिल (22 वर्ष) और उड़िया मोहल्ला निवासी निकेश सेन उर्फ लव (27 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *