सिविल में पीपीपी मॉडल के तहत फैसिलिटेशन सेंटर खोला जाएगा

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिविल हॉस्पिटल लुधियाना में पंजाब सिस्टम हेल्थ कॉरपोरेशन के डायरेक्टर डॉ अनिल गोयल ने दौरा किया। उन्होंने सिविल हॉस्पिटल में बेहतर हुई सुविधाओं पर राहत जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनका चौथा दौरा है और अब हॉस्पिटल की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले हॉस्पिटल की सेवाओं में काफी सुधार हुआ है मरीजों को अब बेहतर सुविधाएं दवाइयां और अन्य सुविधाएं दी जा रही है। वहीं एमरजेंसी में फाइलें भी पूरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज के लिए जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत फैसिलिटेशन सेंटर खोला जाएगा। जिससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं यहां से हासिल हो सकेंगी। वहीं क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम भी शुरू किया जा चुका है ऐसे में एमरजेंसी और क्रिटिकल मरीजों को भी यहां पर इलाज हासिल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के विकास का काम जारी है और एक महीने के अंदर हॉस्पिटल में और भी सुधार देखने को मिलेगा। अस्पताल के स्टाफ की मेहनत की भी सराहना की। अस्पताल में स्टाफ की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरूरत के मुताबिक स्टाफ की भर्ती के लिए प्रक्रिया किया जा रहा है इस कमी को भी जल्दी पूरा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *