रैली के माध्यम से नो टू चाइना डोर का दिया संदेश

भास्कर न्यूज | लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य स्टूडेंट्स और स्थानीय समुदाय को प्लास्टिक, विशेषकर चाइना डोर के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। रैली के साथ-साथ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र कल्याण निदेशक, इंजीनियर दविंदर सिंह ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। एकल उपयोग प्लास्टिक प्रदूषण का बड़ा कारण है जो हमारे वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा रहा है। पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाकर हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने इस पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *