जैन स्थानक हैबोवाल में धर्म सभा का आयोजन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री एसएस जैन सभा श्रीसंघ के तत्वावधान में जैन स्थानक हैबोवाल में जैन भारती महाश्रमणी सुशील कुमारी महाराज के सान्निध्य में धर्म सभा मे आयोजन किया गया। साध्वी सुनीता महाराज ने कहा- जिंदगी में सदाबहार प्रसन्न आनन्द चित्त रखने के लिए न वाहन चाहिए, न चल अचल सम्पत्ति। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता औरों से नहीं अपने चित्त की चेतना से उपार्जित की जाती है। अपनी जेब में सदाबहार का सिक्का रखना चाहिए जिसके दोनों और खुशी हो। जीवन में जो मिले उसे प्रेम पूर्वक स्वीकार करना चाहिए। साध्वी जी ने कहा कि प्रसन्नता वह चंदन है जिसे आप प्रतिदिन अपने मस्तक पर लगा सकते हो। कोई तुम्हारे द्वार आये तो उसका भी चंदन से तिलक कर अपने सौभाग्य में वृद्धि कर सकते हो। साध्वी रत्न शुभिता महाराज ने कहा कि व्यक्ति उतना ही खुशी प्राप्त करता है जितनी उसकी योग्यता है और जितना वो उसका पात्र है। व्यक्ति अपने दुःख की पिक्चर खुद बनाता है परन्तु कभी कभी आपके विचार – दृष्टिकोण भी दुख का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए नफरत द्वेष दुर्भावना की वृत्ति मन में रखकर हम स्वयं को पतन के गर्त में धकेलते हैं। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष पंकज जैन मालकस, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, अनिल जैन, अमित जैन, रीना जैन, रेनू जैन, कंचन जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *