अयोध्या की पहली वर्षगांठ पर दीपमाला की

लुधियाना| गुड़मंडी स्थित महावीर मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू मंच की ओर से प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में अयोध्या में श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला संकीर्तन मंडल सुनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, ज्योति शर्मा, त्रिमिला, संतोष कपिला, चांदनी, हिना, अंजू, वीना बाली, मंजू, बाली, किरण शर्मा, प्रोमिला, अनीता थापर, गीता सूद, मंजू मल्होत्रा द्वारा हरिनाम संकीर्तन करके प्रभु श्री राम का यशोगान किया गया। पवन शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष 22 जनवरी को वह सुनहरा पल आया जिसका हर सनातनी को वर्षों से इंतजार था। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं पूरा विश्व राममय प्रतीत हो रहा है। इस दौरान अयोध्या मंदिर की पहली वर्षगांठ की खुशी में दीपमाला कर लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। समारोह की समाप्ति पर पंडित अजीत दुबे द्वारा प्रभु श्री राम की महाआरती की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय हिंदू मंच के जिला अध्यक्ष राजू बांसल, महासचिव विशाल अग्रवाल, मनोज तायल, पंडित सुशांत शर्मा, डी.के.जैन आदि ने प्रभु श्री राम का जयघोष किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *