30 साल से एलआईजी-एमआईजी फ्लैट में रह रहे लोगों को तीसरा नोटिस, खाली करने के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | लुधियाना ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) की ओर से दुगरी स्थित एलआईजी और एमआईजी फ्लैट्स में रह रहे परिवारों को तीसरी बार फ्लैट खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। आरोप है कि जिन लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें बार-बार नोटिस भेजकर बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। इस कार्रवाई के विरोध में प्रभावित सभी परिवार आज गलाडा कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से इंसाफ की मांग की। फ्लैट निवासियों का कहना है कि वे पिछले कई दशकों से इन फ्लैट्स में रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें खाली करने के नोटिस थमाए जा रहे हैं। इस मौके पर सुरिंदर सिंह ने बताया कि वे करीब 30 साल से इसी फ्लैट में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी सरकार ने उन्हें परेशान नहीं किया, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद अब तक तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां कुल 30 फ्लैट्स हैं, जिनमें वर्ष 1984 के दौरान अलग-अलग राज्यों से आए परिवार रह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *