लोहड़ी पर नया अंदाज, क्रिएटिव लेडीज क्लब की थीम ‘नूहां दी लोहड़ी’

लुधियाना। आने वाले लोहड़ी पर्व के अवसर पर क्रिएटिव लेडीज क्लब की ओर से लोहड़ी को एक खास थीम ‘नूहां दी लोहड़ी’ के रूप में मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बेटियों के साथ-साथ बहुओं को भी परिवार का सम्मान और गौरव बताना रहा। क्लब की प्रेसिडेंट अनु कपूर की पहल पर यह अनोखा आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने खुद अपनी बहू की पहली लोहड़ी क्लब की सभी मेंबर्स के साथ मिलकर मनाई। कार्यक्रम की शुरु​आत लोहड़ी से जुड़े मनोरंजक तंबोला गेम्स से हुई, जिसमें सभी मेंबर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद चेरी और शिल्पा ने डांस परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्लब की मेंबर्स द्वारा प्रस्तुत शानदार गिद्दा रहा, जिसने पंजाबी संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक पेश की। गिद्दा और लोहड़ी रस्मों में सतिंदर सोनी, रमनदीप, सिम्मी वालिया, आशु चड्ढा, शिखा मक्कड़, सुनीत, पूनम सूद, रोजी ग्रोवर, जसप्रीत लोटे, मिशी जिंदल, कोमल सेठी, अनु कपूर और विनयप्रीत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके बाद आरती शर्मा के कॉमिक एक्ट ने सभी को खूब हंसाया। विशेष अतिथि के रूप में रीमा अरोड़ा अपनी बहू रिधिमा के साथ और सोनिया छाबड़ा अपनी बहू प्रभलीन के साथ उपस्थित रहीं। क्लब के डायरेक्टर सुरिंदर बंसल, चेयरपर्सन शशि खुल्लर, सीनियर एडवाइजर कुलवंत भांबर, वाइस प्रेसिडेंट सतिंदर सोनी और बोर्ड मेंबर्स रेनू भांबरी, सिमरन आहूजा, हरजीत कोचर, विनय प्रीत कौर, तरनप्रीत और सतिंदर टोनी की ओर से सभी मेंबर्स को मिठाई के डिब्बे भेंट किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *