सरोना| ग्राम पंचायत सरोना के नर्सरीपारा में राज्य शासन की श्रद्धांजलि योजना के तहत स्व. श्यामलाल निषाद की धर्मपत्नी एवं उनके पुत्र दुर्गेश निषाद को श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत 2 हजार की आर्थिक सहायता राशि का चेक ग्राम पंचायत सरोना द्वारा प्रदान किया गया। यह योजना दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि कठिन समय में परिवार को कुछ सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया, वार्ड पंच मुकेश रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।


