श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित अरदास

अमृतसर | अमृतसर मुख्य डाकघर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सरबत के भले की अरदास की गई और लंगर लगाया गया। इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर (मुख्यालय) प्रवीण प्रसून ने लंगर का शुभारंभ किया और संगतों को प्रसाद वितरित किया। प्रसून ने गुरु साहिब को राष्ट्रभक्ति, वीरता और त्याग का प्रतीक बताते हुए कहा कि मानवता की रक्षा के लिए उनका साहस और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने समस्त देशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में कार्यालय पर्यवेक्षक धीरज कुमार, निरीक्षक मनोज शर्मा सहित डाक विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा भावना के साथ संगत को प्रसाद बांटा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *