बजरिया के मुख्य मार्गो से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त किया

कासं|सवाई माधोपुर शहर को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सुगम राह-सुगम रास्ते का अभियान के तहत नगर परिषद आयुक्त देवेन्द्र कुमार जिंदल के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारी विजेंद्र मीणा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बजरिया के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व अधिकारी मीणा ने बताया कि नगर परिषद की टीम का गठन कर जमादार मनोज, अशोक सैनी, राधेश्याम, वीरेंद्र द्वारा बजरिया के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान टीम द्वारा आम लोगों और व्यापारियों से समझाइश की गई कि कोई भी आम रास्ते पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें, अन्यथा अतिक्रमण हटाकर जुर्माना वसूलने और सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *