सागर| मकरोनिया में सागर-बंडा रोड पर एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही की किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। जानकारी के अनुसार मंजीत ढाबा के सामने शाम 7.30 बजे कार क्रमांक एमपी 15 जेडएच 3514 के चालक को यहां नगर पालिका द्वारा रोड के बीच बनाया गया डिवाइडर नहीं दिखा। जिससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि मकरोनिया नपा डिवाइडर का निर्माण करा रही है।


