दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर

उज्जैन | शहर में बीते 24 घंटों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। रात के पारे में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन की धूप अब भी असर दिखा रही है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बुधवार को 10.5 डिग्री दर्ज किया था। मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री था, जो गुरुवार को एक डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री का भारी अंतर देखा गया। इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात को तेज ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार सुबह हवा में आर्द्रता 88 प्रतिशत रहा, जिससे सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *