मुरैना । शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉलेज चलो अभियान के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ संतोष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित सेमिनार में अभियान प्रभारी दर्शन गिरी गोस्वामी ने नई शिक्षा नीति, कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया और शासन की योजनाओं की सरल व उपयोगी जानकारी दी। वहीं डॉ प्रशांत चतुर्वेदी ने एनएसएस, मेधावी योजना, गांव की बेटी छात्रवृत्ति सहित विभिन्न छात्रवृत्तियों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। सेमिनार में छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।


