बड़वानी | नर्मदा जन्मोत्सव समारोह के लिए बुधवार रात को सकल हिन्दू समाज की बैठक यादव समाज धर्मशाला में हुई। नर्मदा सेवा ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी अध्यक्ष संजय पुरोहित ने दी। नर्मदा जन्मोत्सव मनाने के लिए आयोजन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष श्याम गुप्ता, सचिव अनिल जोशी, सहसचिव राकेश सिंह जाधव व भूपेंद्र जाधव, कोषाध्यक्ष राकेश यादव व कनक सिंह दरबार, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह गांधी, संजय गुप्ता, सचिन पुरोहित, जगदीश मुकाती, मिथुन यादव, आनंद कुमरावत व अश्विन पुरोहित को बनाया। 24 जनवरी की शाम सुंदरकांड का पाठ सिद्धनाथ रामायण मंडल करेगा। 25 जनवरी को सुबह मां नर्मदा का पूजन व दुग्ध अभिषेक के बाद एक हजार मीटर की चुनरी तुलसीराम यादव व विद्या भूषण शुक्ला परिवार की ओर से अर्पित करेंगे। दोपहर में संतों का स्वागत कर भंडारे का आयोजन नर्मदा आश्रय स्थल पुराने पानी फिल्टर प्लांट राजघाट रोड पर होगा। ईश्वर यादव, आदित्य शर्मा व सचिन शर्मा ने नर्मदा भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मां नर्मदा की प्रसादी करें। वाहनों की पार्किंग एनवीडीए विश्राम गृह के पास रहेगी। सभी का आभार राजेंद्र पांडे व महेंद्र सोलंकी ने माना।


