सवाई माधोपुर इस सीजन की सबसे सर्द रात:घने कोहरे और शीतलहर से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड से सभी लोग परेशान हैं। यहां घने कोहरे और शीतलहर के लोगों के हाल बेहाल है। यहां ठंडी हवाओं से गलन बनी हुई है। जिससे तापमान में रोजाना गिरावट हो रही है। यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई‌। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है‌, जो कि इस सीजन सबसे कम तापमान है‌। एक सप्ताह तक यह रहा तापमान सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया‌। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया‌। आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की ओर से आज सवाई माधोपुर में शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान यहां ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक यहां यहां कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आगामी कुछ दिनों तक तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। यहां मकर संक्रांति के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *