बिना टिकट यात्रा करने वालों से 2.81करोड़ का जुर्माना वसूला:आगरा मंडल में 41,566 केस दर्ज, विशेष जांच अभियान चलाया

आगरा मंडल में दिसंबर महीने के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से लगभग 2.81 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान के तहत कुल 41,566 मामले दर्ज किए गए। धौलपुर रेलवे स्टेशन भी आगरा मंडल के अंतर्गत आता है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा, गगन गोयल के निर्देशानुसार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग ने दिसंबर 2025 में एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया था। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा, गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने और अनाधिकृत वेंडरों पर रोक लगाना था। जांच के परिणामस्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने के 21,725 मामले दर्ज किए गए, जिनसे 1.74 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह अनियमित यात्रा के 19,830 मामलों में 1.06 करोड़ रुपए का प्रभार लगाया गया। इसके अतिरिक्त बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने के 11 मामलों में यात्रियों से 6,385 रुपए वसूले गए। कुल मिलाकर इस अभियान में 41,566 मामले दर्ज कर 2.81 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *