बाइक को टक्कर मारकर ऑटो में घुसे:रीवा में पलटवार करने दोस्तों को बुलाकर ढाबा संचालक को रॉड-लाठी से मारा, VIDEO

रीवा में बाइक एक्सीडेंट के बाद हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक्सीडेंट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि बाद में हुई मारपीट में एक अन्य व्यक्ति को भी इलाज कराना पड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो सामने आया है। करण जायसवाल और शुभम जायसवाल तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक बुलेट बाइक चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देशी जायका रेस्टोरेंट से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ चाय लेने जा रहे बलराम पटेल को टक्कर मार दी। हादसे में बलराम पटेल का जबड़ा टूट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई। टक्कर मारकर ऑटो में भिड़े बाइक सवार
टक्कर मारने के बाद दोनों बाइक सवार आगे जाकर एक ऑटो से भी भिड़ गए। उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जब उनसे बलराम पटेल के इलाज को लेकर कहा गया तो उन्होंने इलाज का खर्च उठाने की बात कही। इसके बाद पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया। आरोप है कि करण और शुभम ने फोन कर अपने साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए अपने कुछ बदमाश दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद अस्पताल के नीचे स्थित देशी जायका रेस्टोरेंट के संचालक के साथ रॉड और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। अचानक हुए हमले में रेस्टोरेंट संचालक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात होती हुई साफ नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *