टीकमगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी कड़ी में 11 जनवरी को टीकमगढ़ के एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण और भूमि पूजन से तैयारी सम्मेलन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को संघ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर ध्वजा स्थापित की और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया गया। युवाओं को देशभक्ति और सक्रियता का संदेश संघ के जिला प्रचारक विनोद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के भविष्य का निर्माण युवाओं के हाथों में है। उन्होंने युवाओं से व्यसन मुक्त रहने और देश हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और छात्र मौजूद इस अवसर पर जिला संघचालक शिरीष बिहारी मिश्रा, विभाग महाविद्यालयीन प्रमुख ऋषि अवस्थी, सह कार्यवाह शैलेश मोदी, नीरज रैकवार, उत्कर्ष उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महाविद्यालय के शिक्षक और सैकड़ों युवा भी समारोह में शामिल हुए।


