नए साल में मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए खुशी की खबर आई है। रणथंभौर से नर बाघ टी 2408 को मुकंदरा टाइगर रिजर्व शिफ्ट किया गया है। फॉरेस्ट की टीम ने रणथंभौर के खंडार रेंज से नर बाघ 2408 को ट्रेंकुलाइज किया। जिसे दोपहर 2 बनकर 25 मिनट पर मुकंदरा रिजर्व में रिलीज किया गया। मुकंदरा टाइगर रिजर्व में फिलहाल 5 टाइगर हैं। इनमें तीन बाघिन, एक बाघ और एक 7-8 माह का शावक है। डीएफओ मुकंदरा टाइगर रिजर्व मुथु एस ने बताया कि फॉरेस्ट की टीम ने आज सुबह 8 बजे करीब नर बाघ टी 2408 को रणथंभौर टाइगर रिजर्व के खण्डार रेंज से ट्रेंकुलाइज किया है। टी 2408 की उम्र 4 साल है। उसे रेडियोकॉलर पहनाया गया। फिर सुरक्षित तरीके के कोटा लाया गया। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बाघ को मुकंदरा रिजर्व के 21 हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया। उसकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। टी-2408 हाल ही में पर्यटक जोन नंबर-3 में पहुंचकर बाघ टी-120 से भिड़ गया था। बाघिन रिद्धि की फीमेल शावक के संपर्क में आने के बाद मां-बेटी के बीच संघर्ष की स्थिति बनी थी। बाघ टी-2408, बाघिन टी-93 और बाघ टी-96 का पुत्र है, जबकि उसका भाई टी-2407 रणथंभौर में मौजूद है। ये खबर भी पढ़े- नए साल में रणथंभौर से मुकुंदरा में टाइगर होगा शिफ्ट:बाघिन ‘कनकटी’ MT-8 को अब मिलेगा जोड़ीदार, बढ़ेगी बाघों की संख्या बूंदी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में एमपी के पेंच राष्ट्रीय उद्यान से बाघिन लाने के बाद अब कोटा के मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघ लाने की तैयारी है। मुकुंदरा में अगले साल जनवरी में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से टाइगर(मेल) लाया जाएगा। इसकी परमिशन एनटीसीए से पहले ही मिल चुकी है। मुकंदरा टाइगर रिजर्व में फिलहाल 5 टाइगर है। जिनमें तीन बाघिन, एक बाघ और एक 7-8 माह का शावक है। खबर पढ़े


