धार में अवैध शराब खेप रोकने पहुंची टीम पर हमला:तस्करों और आबकारी विभाग में झड़प, आईसर वाहन जब्त; तीन घायल

धार के तिरला थाना अंतर्गत ग्राम सूरजपुरा के पास गुरुवार देर रात अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाने की सूचना पर शराब कंपनी की दबिश टीम और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि एक आईसर वाहन के माध्यम से शराब की अवैध सप्लाई की जा रही थी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान शराब तस्करों और आबकारी विभाग की टीम आमने-सामने आ गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। सामने आए एक वीडियो में फायरिंग की भा आवाज आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही तिरला थाना पुलिस शुक्रवार को मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईसर वाहन को मौके से जब्त कर तिरला थाना लाया गया। बताया जा रहा है कि इसी वाहन के जरिए अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी। आईसर वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त
झड़प के दौरान आईसर वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, वहीं वाहन के भीतर रखी शराब की बोतलें टूटकर बिखरी पड़ी मिलीं। फिलहाल तिरला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान और घायलों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि मामले में शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में जब आबकारी विभाग से पूरे मामले की जानकारी लेना की कोशिश की तो वह मामले से बचते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *