पूर्व विधायक के डांस पर फिदा हुए प्रताप सिंह खाचरियावास:रूपाराम धनदेव को बोले- ‘आप देश भर में छाए हुए हो, आपके साथ पार्टी करनी पड़ेगी’

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को जयपुर के तोतूका भवन (नारायण सिंह सर्किल) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा ‘काम के अधिकार’ की रक्षा के लिए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान’ की रणनीति तैयार करना था। लेकिन, इस गंभीर राजनीतिक मंथन से पहले हॉल में दो दिग्गज नेताओं के बीच हुई गुफ्तगू ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रूपाराम के डांस पर फिदा हुए खाचरियावास बैठक शुरू होने से ठीक पहले जब नेता आपस में मिल रहे थे, तब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की नजर जैसलमेर के पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव पर पड़ी। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए रूपाराम के डांस वीडियो का जिक्र करते हुए खाचरियावास ने उनकी ऊर्जा की जमकर तारीफ की। खाचरियावास ने हंसते हुए कहा, “रूपाराम जी, आप तो पूरे देश में छाए हुए हो! कोई आपको देखकर कह सकता है कि आप बुजुर्ग हो? आप तो बहुत यंग हो। अब तो आपके साथ एक बार अलग से पार्टी करनी पड़ेगी।” इस पर रूपाराम धनदेव ने भी तुरंत ठहाका लगाते हुए जवाब दिया, “खाचरियावास साहब, जब मैं इतना छा गया हूं, तो फिर अब 20-25 साल तक तो मेरी टिकट पक्की है न?” नेताओं के बीच हुई इस हल्की-फुल्की हंसी-मजाक ने बैठक के माहौल को बेहद जीवंत बना दिया। पूर्व विधायक रूपाराम का दो बार डांस हुए चर्चा में गौरतलब है कि जैसलमेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने 31 दिसंबर की रात को जैसलमेर के सम गांव स्थित टैंट सिटी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक रिसोर्ट में जमकर डांस किया था। उन्होंने वहां गोविंद सिंह डोटासरा की तरह गमछा घुमाकर डांस किया था। उस डांस का वीडियो सामने आने के बाद सभी ने उसकी जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद जैसलमेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के 39वें जन्मदिन की पार्टी में भी पूर्व विधायक ने जमकर ठुमके लगाए थे। उस दौरान पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद व हरीश चौधरी भी वहीं मौजूद थे और उन्होंने तालियां बजाकर पूर्व विधायक के डांस की हौसला अफजाई की थी। एक साथ दो वीडियो डांस के सामने आने के बाद विधायक की चर्चा पूरे प्रदेश में हुई। उसी को लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी जयपुर में रूपाराम धनदेव से मुलाकात के दौरान डांस की जमकर तारीफ़ की और साथ में पार्टी करने का न्योता भी दिया। चुनावी मोड में कांग्रेस: डोटासरा ने भरी हुंकार मजाक-मस्ती के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक की कमान संभाली। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि ‘मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान’ के जरिए कांग्रेस राजस्थान के हर गांव और ढाणी तक पहुंचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मनरेगा बजट में हो रही कटौती और श्रमिकों को काम मिलने में हो रही देरी को लेकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाए। ये खबर पढ़ें। ….
पूर्व MLA रूपाराम जमकर नाचे, पूर्व मंत्रियों ने बजाई तालियां:कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी में बाड़मेर-जैसलमेर की जुगलबंदी दिखी राजस्थान की सियासत में ‘मरुधरा की राजनीति’ का मिजाज कब करवट ले ले, कहना मुश्किल होता है। सोमवार रात जैसलमेर में जो कुछ हुआ, उसने सरहदी जिले की राजनीति को नई चर्चा दे दी। मौका था जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के 39वें जन्मदिन का, लेकिन सुर्खियों में आ गया न्यू पार्टी सेलिब्रेशन के बाद सामने आया डांस का दूसरा वीडियो। एक निजी होटल में आयोजित इस जन्मदिन समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। केक कटे, बधाइयों का दौर चला और फिर संगीत की धुनों पर ऐसा नजारा दिखा, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। (खबर पढ़ें)
ये खबर भी पढ़ें। … नए साल पर पूर्व-विधायक ने गमछा घुमाकर किया डांस:डोटासरा के स्टाइल में थिरके, कालबेलिया डांसर करिश्मा सपेरा ने दी प्रस्तुति बुधवार रात जैसलमेर में साल 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के दौरान कड़ाके की ठंड रही, लेकिन सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सम, खुहड़ी और शहर के प्रमुख होटलों में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक मौजूद रहे। सम स्थित फोर्ट अरण्या रिसॉर्ट में न्यू ईयर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव परिवार सहित पहुंचे। डीजे पर उन्होंने गमछा लहराते हुए नृत्य किया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना और सोशल मीडिया पर भी सामने आया। (खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *