अमेरिका में साइलेंट अटैक से मौत,युवक का शव भारत रवाना:कल होगा अंतिम संस्कार, मौत के 12 दिन बाद शव आ रहा

खैरथल-तिजारा जिले के विपिन चौधरी (24) का शव अमेरिका के जॉर्जिया से रवाना हो गया है। विपिन की साइलेंट हार्ट अटैक से 30 दिसंबर को मौत हो गई थी। खैरथल-तिजारा जिले के जाट बहरोड़ गांव निवासी विपिन के पोस्टमॉर्टम के बाद शव जॉर्जिया से भारत के लिए शुक्रवार को रवाना कर दिया गया। मृतक का शव अमेरिका से अलवर 12 दिन बाद आ रहा है। शव शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचेगा, जहां से एम्बुलेंस के जरिए उसे पैतृक गांव लाया जाएगा। गांव में विपिन का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। डेढ़ साल पहले नौकरी के लिए गया था अमेरिका
विपिन चौधरी पुत्र हवा सिंह जून 2024 में नौकरी के लिए अमेरिका गया था। विपिन वहां एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था। 29 दिसंबर की रात उसने परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। विपिन पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा था। अगली सुबह 30 दिसंबर को जब वह नहीं उठा तो साथ रहने वाले दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लाने के लिए 7 लाख रुपए होंगे खर्च
परिजन के अनुसार विपिन का शव भारत लाने में इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड (भारत सरकार) की ओर से करीब साढ़े 7 लाख रुपए का खर्च वहन किया गया है। इस प्रक्रिया में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ़ नार्थ अमेरिका ( राना ) न्यू यॉर्क के अध्यक्ष प्रेम भंडारी की अहम भूमिका रही। इनके सहयोग से शव को भारत भेजने की व्यवस्था संभव हो सकी। अमेरिका जाने के लिए बेची थी पुश्तैनी जमीन
विपिन ने अमेरिका जाने के लिए अपनी करीब डेढ़ बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। 30 से 40 लाख रुपए खर्च किए थे। उसकी योजना थी कि दो-तीन साल कड़ी मेहनत कर ज्यादा पैसा कमाकर घर लौटेगा, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। शव के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही जाट बहरोड़ सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के माता-पिता और परिजन विपिन के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के युवक की अमेरिका में मौत:वीडियो कॉल पर मां को कहा था- नींद आ रही, सोने जा रहा; इसके बाद नहीं उठा राजस्थान के युवक की अमेरिका के जॉर्जिया में साइलेंट (हार्ट) अटैक से मौत हो गई। युवक अपनी करीब डेढ़ बीघा जमीन बेचकर अमेरिका गया था। वह वहां शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था। 29 दिसंबर की रात अपने घर पर वीडियो कॉल पर बात कर सोया था। अगले दिन 30 दिसंबर को नहीं उठा। (पूरी खबर पढ़ें) 98 साल की दादी ने लगाई भारत सरकार से गुहार:बोली- पोते का शव लेकर आ जाओ, मदद करो ; 30 दिसंबर को अमेरिका में हार्ट अटैक से हुई थी विपिन की मौत अमेरिका में 30 दिसंबर को 24 साल के पोते की हार्ट अटैक से मौत के बाद शव भारत नहीं आने पर 98 साल की दादी ने सरकार से हाथ जोड़कर गुहार लगाई है। दादी बोली कि उसके पोते का शव लेकर आ जाओ सरकार। मदद करो सरकार। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *