कलेक्टर ने टामटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण:स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, दिए आवश्यक निर्देश

डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टामटिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने निशुल्क दवाइयों की उपलब्धता, उनके वितरण, जांच व्यवस्था, नियुक्त चिकित्सक एवं स्टाफ की मौजूदगी का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रबंध के साथ मरीजों को राहत प्रदान करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्मिकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शौचालय और अन्य स्थानों पर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने बिस्तर, चादर, कंबल और पेयजल जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *