कोटपूतली-बहरोड़ में खेल रहे 3 साल के बच्चे की कार से कुचलने पर मौत हो गई। मासूम के सिर पर से कार का टायर गुजर गया। पीछे लेते समय बच्चा कार के साथ घसीटा। जिस बच्चे की मौत हुई उसका 11 दिन बाद ही जन्मदिन था। मामला बहरोड़ शहर की उपवन तुलसी सोसायटी का शुक्रवार शाम 4.26 बजे का है। हादसा सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। कोतवाली सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया- यश (3) पुत्र सोनू यादव की कार से कुचलने से मौत हुई है। 4 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला.. यश के पिता सोनू यादव ने बताया- बेटा सोसायटी कंपाउंड में खेल रहा था। मैं और पत्नी रेणु यादव भी वहीं बैठे थे। यश जमीन पर पड़ी किसी चीज को उठाने के लिए बैठ गया और उसे हाथ में लेकर देखने लगा। इस दौरान सोसायटी से बाहर निकल रही एक कार ने यश को अपनी चपेट में ले लिया और वह टायर के नीचे आ गया। ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखा तो यश टायर में फंसा हुआ था। इस पर उसने गाड़ी को बैक लेने की कोशिश की। मगर यश गाड़ी के बंपर में फंस गया और घसीटते हुए चला गया। रेणु मौके पर पहुंची और ड्राइवर को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को लॉक कर मौके से फरार हो गया। 11 दिन बाद ही जन्मदिन था
सोनू यादव ने बताया- वह नीमराना के नयागांव का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ उपवन तुलसी सोसायटी के टावर नंबर 7 में किराए पर रहता है और ट्रांसपोर्ट का काम करता है। सोनू यादव की 6 साल की बड़ी बेटी गुन्नू भी है, जबकि यश मात्र 11 दिन बाद 20 जनवरी को तीन साल का होने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही सोसायटी के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। …. यह भी पढ़ें कोटा में चलते-चलते आई कॉन्ट्रेक्टर को मौत, VIDEO:छत पर घूमते समय अचानक गिरे, फिर नहीं उठे, परिजन बोले कोई बीमारी नहीं थी कोटा में 37 साल के कॉन्ट्रेक्टर की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह घर की छत पर टहल रहे थे। महज 5 सेकेंड में ही वह गश खाकर गिर गए। परिजन उनको तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)


