पाली में फैक्ट्री के पास खुदाई में निकली अवैध पाइपलाइन:अधिकारी बोले- फैक्ट्री से नहीं थी कनेक्ट, जांच कर रहे हैं

पाली में फैक्ट्रियों से निकल रहे केमिकलयुक्त पानी से दूषित हो रही बांडी नदी को लेकर प्रशासन सख्त है। सूचना पर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम शुक्रवार को पाली के फेज एक-दो औद्योगिक क्षेत्र पहुंची, जहां एक फैक्ट्री के पास जेसीबी से खुदाई करवाई तो एक पुरानी पाइप लाइन निकली। मामले में प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आरओ अमित सोनी का कहना है कि जांच में सामने आया कि पाइप लाइन पुरानी है और फैक्ट्री से कनेक्ट नहीं थी। यह पाइप लाइन किसने और कब बिछाई इसको लेकर जांच कर रहे है। घर से नदी तक बिछाई पाइप लाइन दो दिन पहले पकड़ी
बता दें कि निगम और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने दो दिन पहले पूनायता औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान से बांडी नदी तक बिछाई गई। पाइप लाइन पकड़ी थी। जो करीब 100 फीट लम्बाई की थी। कार्रवाई के दौरान पाइप लाइन को हटाने और मकान को सीज करने की कार्रवाई की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *