जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भास्कर न्यूज |गिरिडीह मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला कार्यालय द्वारा शुक्रवार को शहर के स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नोडल पदाधिकारी प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, नय्यर परवेज सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा खेल को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेरा युवा भारत, गिरिडीह कार्यालय द्वारा हाल ही में डुमरी, तिसरी, पीरटांड़, गांडेय एवं बेंगाबाद प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता दलों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की गईं। पुरुष वर्ग में फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग में कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं रस्सी कूद की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं। फुटबॉल (पुरुष) में एसटी क्लब, पत्थलजोर (पीरटांड़) प्रथम तथा न्यू जूनियर स्पोर्टिंग क्लब, पंदना (गांडेय) द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी (महिला) में इंद्रा द फाइटर अकैडमी, डुमरी ने प्रथम और ऑल स्पोर्ट्स अकैडमी, ताराटांड़ (गांडेय) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में मोहम्मद शादाब, अली रज़ा, मुनव्वर आलम, आदर्श कुमार, सलीम सहित अन्य सदस्यों ने निर्णायक मंडल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी टीमों को खेल सामग्री किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *