उज्जैन | एमआर 5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर करीब 12 सालों से एकत्रित हुए पुराने कचरे के ढेर का निष्पादन बायो माइनिंग प्रक्रिया से युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पिछले एक माह में टनों से कचरे का निष्पादन किया जा चुका है और अब शेष कचरे को अगले 7 दिन में पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया तीन चरणों में हो रही है। पहले चरण में मिट्टी को अलग किया जाएगा, जिसका उपयोग भविष्य में यहां विकसित होने वाले उद्यान में किया जाएगा। दूसरे चरण में सीएंडडी वेस्ट से पैबर ब्लॉक तैयार किए जाएंगे, जबकि तीसरे चरण में आरडीएफ को सीमेंट फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ के रूप में भेजा जाएगा। कचरे के पूरी तरह निष्पादन के बाद यहां मैदान का स्वरूप तैयार होगा और भविष्य में उद्यान एवं सेल्फी पाइंट का निर्माण होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने से आसपास के क्षेत्रों की गंदगी और बदबू की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। प्रभारी निगम आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कचरा के निष्पादन का काम कार्य चल रहा है, आगामी सात दिन में यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा। एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर एकत्रित कचरा 7 दिन में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।


