चार करोड़ रुपए से होने वाले कई विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ

भास्कर न्यूज | पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने पौने चार करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। विधायक हरवंश ने ग्राम पकरिया से रीवापार तक पहुंच मार्ग 1 करोड़ 13 लाख, मुड़पार (ब) से मुरली गांव की ओर पहुंच मार्ग लागत 1 करोड़ 87 लाख व ग्राम पंचायत सेमरिया में 43 लाख से बनने वाले विभिन्न सीसी रोड के साथ निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। विधायक शेषराज हरवंश ने कहा कि यह भूमिपूजन निश्चित रूप से इन गांवों के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। किसी भी गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने आवागमन की समुचित व्यवस्था प्रदान करना ही मुख्य आवश्यकता होती है। इस दौरान पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज खूंटे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, कोमल ब्रह्मभट्ट, पकरिया सरपंच प्रमिला सत्यटोंड़े, जनपद सदस्य रजनी दीपक साहू, रीवापार सरपंच नीता संजय कुर्रे, मुड़पार सरपंच सरपंच दिलेश्वरी जाहिर, व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *