12 नंबर मल्टी पर हंगामा:पानी की रिपोर्ट को लेकर हंगामा, आरोप- इस टंकी में जानवर मरे

पानी की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर शुक्रवार को 12 नंबर मल्टी के रहवासियों ने हंगामा किया। आरोप था कि गंदे पानी का सैंपल देने के बाद भी निगम उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं दे रहा है। उन्होंने निगम पर गंदा पानी सप्लाई करने के भी आरोप लगाए। इसके अलावा निगम के पास शुक्रवार को गंदे पानी की 47 शिकायतें पहुंची। इनमें से 8 का हल हो सका। निगम का दावा है कि शुक्रवार को कोई भी सैंपल फेल नहीं हुआ। अब तक निगम 773 इलाकों से 1800 से ज्यादा पानी के सैंपल ले चुका है। इनमें से अब तक सिर्फ 4 सैंपल आदमपुर, खानूगांव और बाजपेयी नगर मल्टी के ही फेल हुए हैं। 12 नंबर मल्टी में रहने वाले दीपक जाधव ने बताया कि वार्ड 49, ई-6 क्षेत्र की पानी की टंकी है। इसी से निगम मल्टी और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई करता है। टंकी के चारों ओर से सीवेज खुले में बह रहा है। दो दिन पहले पानी का सैंपल जांच के लिए भारत नगर स्थित निगम के हाइड्रेंट पर संबंधित कार्यालय में जमा कराया था। जब वे जांच रिपोर्ट लेने जोन 12 कार्यालय पहुंचे, तो निगम ने रिपोर्ट देने में आनाकानी की। बाद में अफसरों ने कहा कि शनिवार को सैंपल लेने आएंगे। इस टंकी में पहले कुत्तों और अन्य जानवरों के गिरकर मरने की घटनाएं हो चुकी हैं। टंकी की सफाई भी नहीं हुई है। गंदगी के बीच 12 नंबर की टंकी सभी इलाकों में सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को कोई सैंपल फेल नहीं हुआ। लीकेज को सुधारा जा रहा है। शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण किया जा रहा है। -संस्कृति जैन, कमिश्नर नगर निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *